Sujanpur Holi Mela Himachal Pradesh | सुजानपुर होली मेला हिमाचल प्रदेश

Sujanpur Holi महोत्सव, रंगों के त्योहार का एक राष्ट्रीय स्तर का उत्सव, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में स्थित सुजानपुर के में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। होली का त्यौहार, रंगों के साथ खेला जाने वाला एक ऐसा त्यौहार है जिसे सब लोग बिना किसी धर्म की बाधाओं के साथ मिलकर, एक दूसरे को रंग लगाकर खेलते हैं।

Sujanpur Holi
Sujanpur Holi | सुजानपुर होली

सुजानपुर होली, यहां पर लगने वाले मेले की वजह से प्रसिद्ध है। मेले में कई तरह के झूले, अलग-अलग प्रकार के खाने पीने, कपड़े, बच्चों के खिलोने, घर और खेती में इस्तेमाल किए जाने वाले सामान की दुकानें लगती हैं।

सुजानपुर होली में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन | Sujanpur Holi

सुजानपुर होली के मेले में कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है। जिसमे काफी दूर-दूर से नामी पहलवान हिस्सा लेते हैं।

होली के मेले की शुरुआत मुख्य अतिथि के द्वारा की जाती है। जिसके साथ ही कुश्ती प्रतियोगिता का को भी आरम्भ किया जाता है। कुश्ती प्रतियोगिता को देखने के लिए लोगों में बहुत उत्साह रहता है इसीलिए कुश्ती के समय बहुत सी भीड़ कुश्ती ग्राउंड के चारों तरफ लग जाती है। कुश्ती में भाग लेने वाले पहलवानों को लोगो द्वारा बहुत सम्मान दिया जाता है। साथ ही विजेताओं को उपहार, ट्रॉफी और नकद राशि से सम्मानित किया जाता है।

सुजानपुर होली

ये भी पढ़ें – हिमाचल की हसीं वादियों की मनमोहक यात्रा के लिए बनी, शिमला कालका टॉय ट्रेन

सुजानपुर होली मेले को शुरू करने से पहले की जाने वाली रस्म

राष्ट्र स्तरीय होली मेले को झंडा रस्म के साथ आरंभ किया जाता है। जिसमे सुजानपुर बस स्टैंड के समीप एक प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा के साथ एक बहुत ऊँचे झंडे को लगाकर किया जाता है।

सुजानपुर होली महोत्सव को जो अलग करता है, वह इसकी अनूठी विशेषताएं हैं जो इसे क्षेत्र के अन्य होली समारोहों से अलग करती हैं। मुख्य आकर्षण देवताओं का भव्य जुलूस है, जिसमें भगवान रघुनाथजी और उनकी पत्नी की मूर्तियों को एक पालकी में शहर की सड़कों पर सुंदर ढंग से ले जाया जाता है। जोशीले संगीत, नृत्य, तुरही और ढोल के साथ, यह जुलूस आनंदमय उत्सव का माहौल जोड़ता है।

सुजानपुर होली

Sujanpur Holi महोत्सव की उत्पत्ति:

18वीं शताब्दी में सुजानपुर होली महोत्सव की जड़ें शहर के इतिहास में गहराई से जुड़ी हुई हैं। प्रारंभ में यह त्योहार सुजानपुर के शाही परिवार द्वारा मनाया जाता था, बाद में यह त्योहार पूरे समुदाय द्वारा अपनाई गई एक पोषित परंपरा बन गया।

Sujanpur Holi मेले में जैविक विधि द्वारा उन्नत पौधों की प्रदर्शनी

होली के मेले का मुख्य आकर्षण यहां 3 दिनों के लिए लगने वाली प्रदर्शनी है, जहां कई प्रकार की जैविक रूप से तैयार की हुई सब्जियां, फल और अनेक प्रकार के पौधे दिखाए जाते हैं। साथ ही इसमें खेती में उपयोग किए जाने वाले नए नए उपकरण भी दिखाए जाते हैं। यहां खेती को कैसे उन्नत बनाया जाए इसके बारे में भी बताया जाता है।

ये भी पढ़ें – Best Places to Visit in Kasol, हिमाचल के छिपे हुए रत्नों की खोज

Sujanpur Holi मेले में अनेक प्रकार के झूले, मिटटी के बर्तन की दुकाने

Holi के मेले में कई प्रकार के झूले भी लगाए जाते हैं जैसे की जॉइंट व्हील हवाई झूला, ब्रेक डांस झूला, ड्रैगन ट्रेन, मिकी माउस, जंपिंग चकरी, जादू शो, जो युवाओं और बच्चों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। जहां टिकट खरीदने के लिए लंबी लंबी कतारें लग जाती हैं।

Sujanpur Holi

Holi के मेले में एक और कतार से मिट्टी के घड़ों की दुकानें लगाई जाती हैं जहां आपको छोटे बड़े अलग अलग आकार के घड़े मिलेंगे जिन पर कई प्रकार की चित्रकारी की जाती है।नए मिट्टी के घड़े से आने वाली मिट्टी की खुशबू आपको अपना दीवाना बना देगी।

अगर आपको हमारी ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। और अगर हमरे लिए कोई सुझाव हो तो प्लीज कमेंट कर के बताएं। 

धन्यवाद !

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *