मनाली, हिमाचल प्रदेश की कुल्लू घाटी का वो गहना है जो, अपने सुंदर दर्शनीय स्थलों और आश्चर्यजनक गतिविधियों के द्वारा यहाँ आने पर आपको सुकून प्रदान करता है। हमने आपके लिए मनाली के 5 सबसे बढ़िया घूमने वाले स्थानों की सूचि बनाई है

सोलांग घाटी को ‘स्नो वैली’ भी कहा जाता है क्योंकि बर्फ़बारी के बाद इसकी सुंदरता पर्यटकों और यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। सोलंग घाटी ब्यास कुंड और सोलंग गांव के बीच में स्थित है।

हडिम्बा मंदिर को ढुंगरी मंदिर भी कहा जाता है, मंदिर के चारों ओर बहुत बड़े बड़े पेड़ हैं जो यहाँ के वातावरण को शुद्ध और शांति बनाये रखते हैं। यह मंदिर हिंदू महाकाव्य महाभारत से भीम की पत्नी देवी हडिम्बा को समर्पित है।

रोहतांग दर्रा, मनाली से 2-3 घंटे की दूरी पर स्तिथ है। यह कुल्लू घाटी को हिमाचल प्रदेश की लाहौल और स्पीति घाटियों से जोड़ता है।प्राकृतिक सुंदरता के साथ, अधिक बर्फ होने से यहाँ आपको बर्फ में की जाने वाली बहुत सी गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

मनाली शहर की हलचल से हटकर पुरानी मनाली के नाम से एक शांत गांव मिलेगा, जो साधारण पारंपरिक शैली के घरों से घिरा हुआ है।  यहाँ पर एक प्रसिद्ध मनु मंदिर स्थित है, जो ऋषि मनु को समर्पित है।

वशिष्ठ, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में ब्यास नदी के किनारे पर स्थित एक गाँव है। वशिष्ठ नाम हिंदू के सात संतों में से एक ऋषि वशिष्ठ के नाम पर रखा गया है, जो श्री राम और श्री लक्ष्मण के गुरु थे।

वशिष्ठ के पीछे पहाड़ियों के माध्यम से एक सुरम्य और सुखद छोटी पैदल यात्रा आपको जोगिनी पानी का झरने तक ले जाएगी। झरने के आसपास का वातावरण वास्तव में मंत्रमुग्ध कर देने वाला है।

तो अब यही कहूंगा – बैग पैक करिये और आ जाओ हिमाचल प्रदेश के मनाली में नज़ारो का मज़ा लेने – ये पहाड़ आपको बुला रहे हैं।