Welcome to Himachal Pradesh !!!
हिमाचल प्रदेश : धरती पर एक स्वर्ग !!!
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) को इसकी आकर्षक सुंदरता, शांत और साफ़ वातावरण और प्रकृति के अद्बुध नज़रों के लिए जाना जाता है। हिमाचल दो शब्दों हिम और अचल से मिलकर बना है। हिम का अर्थ बर्फ और अचल का अर्थ पहाड़ होता है। इसी लिए हिमाचल प्रदेश को “बर्फ की भूमि” यानि “द लैंड ऑफ़ स्नो (The Land of Snow)” के नाम से भी जाना जाता है।
हिमाचल प्रदेश में कई प्रसिद्ध देवी – देवताओं के प्राचीन वह सुन्दर मंदिर भी स्तिथ हैं जहाँ पर साल भर श्रद्धालुओं और सैलानिओं का आना जाना लगा रहता है। इस लिए हिमाचल को “देवभूमि” या “देवी – देवताओं की भूमि” के नाम से भी जाना जाता है।
हिमालय की गोद में स्तिथ हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh), भारत के स्थानों का आनंद लेने के लिए आने वाले विदेशी प्रयटकों का मुख्या केंद्र है। जैसे की हिमाचल में कुल 12 जिले हैं तो आपको हर जिले में घूमने के लिए प्रसिद्ध स्थान मिल ही जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश का इतिहास - History of Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) उत्पत्ति भारत में पहली बार हुई मानव सभ्यता (सिंधु घाटी की सभ्यता) के समय में हुई है। कई प्रसिद्ध इतिहासकारों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में आर्यों का प्रभाव “ऋग्वेद” से पहले के समय से मिलता है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) का इतिहास विभिन्न संस्कृतियों का संयोजन है जो समय के साथ साथ विकसित हुआ है।
मुगलों के भारत आने से पहले मौर्य, हर्ष और दिल्ली सल्तनत ने हिमाचल प्रदेश में राज किया था, जो यहाँ के सुंदर और अनुकूलित वातावरण से इतने आकर्षित और प्रभावित हुए थे कि उन्होंने इस क्षेत्र में गर्मियों में अपने रहने के लिए घरों का निर्माण किया था। बाद में अंग्रेजो ने भी यहां आने के बाद उसी प्रवृत्ति को दोहराया और हिमाचल के ठन्डे और शांत इलाकों में रहने के लिए गर्म इलाकों को छोड़कर यहाँ बस गए।
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) का “महाभारत और रामायण (Mahabharat and Ramayan)” जैसे महाकाव्यों के साथ निकट का सम्बन्ध है। विभिन्न पौराणिक कथाओं व चित्रों में भी इस राज्य को कई नामों से अवगत कराया है।
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें – हिमाचल प्रदेश के इतिहास की पूरी जानकारी
हिमाचल प्रदेश के जिले - Districts of Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश में कुल 12 जिले (Districts) , जिनकी सूचि निचे दी गयी है।
- Chamba – चम्बा
- Kangra – काँगड़ा
- Hamirpur – हमीरपुर
- Una – ऊना
- Bilaspur – बिलासपुर
- Mandi – मंडी
- Kullu – कुल्लू
- Lahaul Spiti – लाहौल स्पीति
- Solan – सोलन
- Shimla – शिमला
- Sirmaur – सिरमौर
- Kinnaur – किन्नौर